फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद

Thu, 11 Sep 2025 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस ने हापुड़ में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को नजरबंद कर लिया। राकेश त्यागी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार राहुल गांधी की बिहार पदयात्रा से बौखलाई हुई है। भाजपा के एक नेता ने तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बेहद ही अशोभनीय टिप्पणी तक कर डाली जिसकी हर कांग्रेस जन अपने शब्दों में घोर भर्त्सना करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार इसी विरोध में डर के सहारे कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद कर रही है। राकेश त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस के दम पर कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद तो कर सकती है लेकिन उनकी आवाज को नहीं दबा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें