फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मोबाइल देने पर कीमत लौटाने के आदेश

Sat, 13 Feb 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता फोरम ने मोबाइल कंपनी को खराब मोबाइल देने पर कीमत वापस देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम धीरखेड़ा निवासी प्रताप कसाना ने यहां उपभोक्ता फोरम में शिकायत करते हुए बताया कि फ्लिपकार्ट के माध्यम से उसने एक माइक्रोमैक्स मोबाइल 3599 रुपये में क्रय किया था।

परिवादी द्वारा उपयुक्त मोबाइल क्रय किए जाने के पश्चात उसकी स्क्रीन ब्लैक हो गई। परिवाही ने 13 अगस्त 2014 को विपक्षी के सर्विस सेंटर रेलवे रोड स्थित एचआईटीआई पर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस सेंटर ने मोबाइल पास रख लिया और बताया कि मोबाइल में नई डिस्प्ले लगेगी जिसकी एवज में 1000 रुपये देने होंगे।

इस पर पीड़ित ने माइक्रोमेक्स मोबाइल कंपनी, फ्लिपकार्ट एवं सर्विस सेंटर के विरुद्ध जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत की।

जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष आरपी सिंह, सदस्यगण नीरज एवं रेशमा यादव ने विपक्षी गण को आदेश दिया कि वे परिवादी को उसके मोबाइल फोन की कीमत 3599 रुपये और परिवाद व्यय अंकन 1000 रुपये एक माह के अंदर अदा करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें