फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में गांवों में नक्शा पास कराने के प्रस्ताव पर हंगामा

Fri, 30 Jun 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को हंगामे के चलते नौ करोड़ पांच लाख रुपये की कार्य योजना लटक गई। सदस्यों ने हस्ताक्षर कराकर कार्ययोजना लागू कराने की मांग की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा पास कराने और छोटे दुकानदारों पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव पर सदस्यों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रजनी खटीक की अध्यक्षता में बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 की कार्ययोजना प्रस्तुत रखी गई। बैठक में पिछले प्रस्ताव और उन पर हुए कार्यों का विवरण नहीं था। जिस पर जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कांत हूण भड़क गए।

उन्होंने कहा कि पहले प्रस्ताव तय कर सदस्यों के हस्ताक्षर कराकर बैठक में पेश करने की मांग की। इसके अलावा, नौ करोड़ पांच लाख रुपये की कार्य योजना में से करीब साढ़े चार करोड़ रुपया बचा हुआ है। जिसमें में पचास प्रतिशत कार्य अध्यक्ष के द्वारा होंगे।
विज्ञापन


ऐसे में सदस्यों के खाते में मात्र 16 -16 लाख के ही कार्य आएंगे, जो काफी कम हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि  वहीं जिला पंचायत के  अवर अभियंता ने कहा कि जिस प्रकार से शहरी क्षेत्रों में प्राधिकरण भवनों का नक्शा पास कराता है।

उसी प्रकार गांवों में भी भवन निर्माण का नक्शा पास किया जाए तो राजस्व में बढ़ोतरी होगी। इसको लेकर अधिकतर सदस्यों ने हंगामा कर दिया। इसके चलते यह प्रस्ताव लटक गया।

इस अवसर पर हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, धौलाना विधायक असलम चौधरी, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिसौदिया, सुनीता यादव, रुचि यादव, कामिल खां, नवीन पंडित, हरेंद्र तेवतियां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें