फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रामपुर के नेता की भैंस खोजने निकलती थी पुलिस : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों में लोग दंगा भड़काते थे, कफ्र्यू लगवाते थे। अब धूम-धड़ाके के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा निकलती है। जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कांवड़ यात्रा निकलती है तो देश देखता रह जाता है। प्रदेश में पहले गोतस्करों को संरक्षण दिया जाता था। किसान के घर में बंधी गांव को रात में कसाई चोरी कर ले जाता था। रामपुर के सपा नेता की भैंस ढूंढ़ने पुलिस निकलती थी, लेकिन किसान की नहीं सुनती थी।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री ने गढ़-अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में जनसभा की। उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में रामलला विराजमान है, क्या सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसा कर सकती थी? सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्ष के अंदर देश में जो परिवर्तन हुआ है, इससे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। अब तो कोई पटाखा भी तेजी से फट जाए, तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि हमने नहीं फोड़ा है। नए भारत में नक्सलवाद समाप्त, आतंकवाद भी समाप्त। इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य जो देश के अंदर हो रहा है, वह आप सबके सामने है। हाईवे, रेलवे, मेट्रो, एक्सप्रेस हाईवे, गंगा एक्सप्रेस वे यहीं से होकर जा रहा है। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय, दस करोड़ गरीब महिलाओं को रसोई गैस का फ्री में कनेक्शन, 4 करोड़ गरीबों के मकान, 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली के फ्री में कनेक्शन, यह जो कार्य हो रहा है गरीबों का उत्थान हो रहा है। हमारा तो एक ही मकसद था सबका साथ और सबका विकास।



उन्होंने कहा प्रदेश में माहौल बदला है। पहले उपद्रवी और अपराधियों के भय से बेटी दूर के रिश्ते में पढ़ने के लिए भेज दी जाती थी, व्यापारी व्यापार नहीं कर पाता था। जिन अपराधियों के भय से यह होता था, उनको पहले सत्ता का संरक्षण प्राप्त होता था। आज वही अपराधी गले में तख्ती लटकाकर घूमता है, कहता है भैया मैं ठेला में केला बेचकर पेट भर लूंगा लेकिन जान बख्श दो। पहले बिजली नहीं आती थी, क्योंकि सपा-बसपा को अंधेरा अच्छा लगता था।
विज्ञापन




यहां के सांसद का चरित्र आपने बखूबी देखा

सीएम योगी ने कहा कि पिछली बार तनिक गलती रह गई अमरोहा में जिसका क्या खामियाजा भुगतना पड़ा। अमरोहा के ढोलक की थाप कमजोर पड़ गई। जो सांसद बना उसका संसद में भारत माता का जयकार करने में संकोच हो रहा था। यहां के सांसद का चरित्र आपने बखूबी देखा है। उन्होंने लोगों से पूछते हुए कहा कि जो भारत माता को मां कहने में संकोच करते हैं, क्या वह व्यक्ति संसद में जाने लायक हैं। इस वोट की कीमत का ऐसे लोगों को एहसास कराइए, कहिए जो भारत माता का नहीं वह किसी काम का नहीं।



कमल और नल मिल गए तो फसल तो लहलहानी ही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कमल और आरएलडी का नल मिल गए हैं, फसल तो लहलहानी ही है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया, प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, महेंद्र सिंह खड़गवंशी मौजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें