फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मिलेंगी सस्ती दवाएं

Tue, 09 May 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दवाएं - फोटो : demo
विज्ञापन
सस्ते इलाज के लिए अब जल्द ही जिले में जेनेरिक दवाओं के जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए भारत सरकार ने गुरुत्व ई-कॉमर्स सर्विसेज लिमिटेड को केंद्र खुलवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। पूरे जिले में 30 औषधि केंद्र खोले जाने हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि महंगी दवाओं के कारण इन दिनों स्वास्थ्य सेवाएं बेहद महंगी हो गई हैं। ब्रांडेड दवाओं के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूली जा रही है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने जेनेरिक दवाओं को प्रचलन में लाने का निर्णय लिया है,

क्योंकि इन दवाओं की कीमत बहुत कम है। इनके प्रचलन से स्वास्थ्य सेवाएं काफी सस्ती हो जाएंगी। जिले में जेनेरिक दवाओं का फिलहाल कोई केंद्र नहीं है। इसके चलते मरीजों को सस्ती दवाएं नहीं मिल पाती हैं।
विज्ञापन


इस समस्या से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत गुरुत्व ई-कॉमर्स सर्विसेज लिमिटेड कंपनी को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खुलवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

योजना को साकार करने के उद्देश्य से कंपनी ने प्रत्येक जिले में संयोजकों की नियुक्ति की है। हापुड़ के लिए संतरेश को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। केंद्र खोलने के इच्छुक लोगों को आवेदन पत्र दिए जा रहे हैं।

साथ ही जिन इच्छुक लोगों को किसी बात को लेकर संशय है, उनके लिए 09457375991 नंबर जारी कर दिया गया है। इस नंबर पर उन्हें औषधि केंद्र से संबंधित सभी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें