फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंडी माता की पालकी निकाली गई

Sun, 15 May 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मां चंडी देवी का अष्टम जागरण का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा के तत्वावधान में शनिवार की रात मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास के मुख्य पार्क में मां चंडी देवी का अष्टम जागरण का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह पांच बजे मां चंडी माता की पालकी चंडी मंदिर हापुड़ से निकाली गई।
विज्ञापन


पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां चंडी की पालकी संजय विहार आवास विकास, गांधी विहार, मिथलेश विहार, सर्वोदय कालोनी हापुड़ होते हुए उत्सव स्थल संजय विहार के मुख्य पार्क में पहुंची। इसके बाद सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक भंडारा चला।

रात्रि 8 बजे से मां भगवती का जागरण शुरू हुआ। जिसमें विश्वास राय प्ले बैक सिंगर मुंबई, अंजली दिवेदी प्ले बैक सिंगर मुंबई और भजन गायक सत्य प्रकाश शर्मा ने अपने भजन गायन से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। 
विज्ञापन


विजय पटेल ने मोनो एक्टिंग से तारा रानी की कथा सुनाई। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। इस दौरान अमित नागर व दीपक चौहान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मिन्टू त्यागी, आशीष त्यागी, संजय गोयल, महीपाल, शिव कुमार सिंघल, पुनेश्वर त्यागी, संजय डिश, पुनीत त्यागी, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें