फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र में करीब पांच माह पहले हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर जनपद के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव नंगला बागवाला निवासी सुखवीर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 21 अप्रैल को वह अपनी माता विद्या के साथ मोदीनगर से अपने घर स्कूटी से जा रहे थे। जब वह मोदीनगर रोड फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से एक कार का चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसकी माता गंभीर रूप से घायल हो गई।

उपचार के दौरान 29 अप्रैल को उसकी माता का निधन हो गया। कार चालक जिला अस्पताल से भाग गया था। कोतवाली पुलिस से इस संबंध में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर अब कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सुनीता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें