फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: दुर्घटना में मारा गया नन्हें था हिस्ट्रीशीटर, धौलाना थाने में दर्ज हैं 13 मुकदमे; जानें पूरी कहानी

Sun, 13 Oct 2024 07:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना(हापुड़)

सार

ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक मृतक का नाम नन्हें है। बताया जा रहा है कि नन्हें पर धौलाना थाने में डीजल चोरी के संबंध में 13 मुकदमे दर्ज थे और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर थे।
 
विज्ञापन
हासिम राजा और नन्हें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव दहरा निवासी नन्हें पुत्र इंतजार और गांव के ही हासिम राजा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कैंटर से उतारने के दौरान दोनों किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मृतक नन्हें पर धौलाना थाने में डीजल चोरी के संबंध में 13 मुकदमे दर्ज हैं और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन


ईपीए पर बागवत क्षेत्र के लहचौड़ा के समीप यह हादसा होना बताया जा रहा है। दोनों सहित तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। नन्हें गांव के मोहल्ला पचौरियान का रहने वाला था, जबकि दूसरा युवक हासिम राजा मोहल्ला मिर्चियान का रहने वाला था। दोनों की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। नन्हें के सात बच्चे हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

ग्रामीणों ने बताया कि नन्हें हाईवे किनारे खड़े ट्रक आदि से चोरी करने के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। इसी के कारण उसकी धौलाना थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है, जबकि हासिम पर भी डीजल चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। मौके पर भी मौजूद कैंटर में भी डीजल के भरे व खाली ड्रम मिले हैं। उसने दो महीने पहले ही सेकंड हैंड टैंकर खरीदा था। हासिम का अलग काम था, लेकिन वह पहली बार ही नन्हें के साथ गया था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दोनों के शव गांव पहुंचे और यहां गमगीन स्थिति में दोनों का दफीना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें