हाफिजपुर। थाना पुलिस ने स्टंट कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है। युवकों का कार से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सोमवार को कार से दो युवक हाईवे पर स्टंट कर रहे थे। किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार को कार सवार युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने नंबर के आधार पर कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनकी कार को सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता इस प्रकार के कृत्य कतई न करे। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।