हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात पानी के टंकी के पास ड्यूटी कर घर लौट रहे व्यक्ति के सिर पर कुछ लोगों चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला निवासी शहनवाज ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक की नौकरी करते हैं। शनिवार की रात लगभग नौ बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। मोहल्ले में पानी की टंकी के पास पहुंचने पर पहले से ही घात लगाए बैठे तीन व्यक्तियों ने उनके सिर पर चाकू से हमला कर दिया।
इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति उनके मोहल्ले का ही रहने वाला है, जबकि दो व्यक्तियों को सामने आने पर वह पहचान लेंगे।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।