फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग, बचा चालक

Mon, 14 Nov 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे के बुलंदशहर रोड ओवरब्रिज पर दिल्ली से गढ़ की ओर आ जा रही एक कार में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने कार से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह दिल्ली के मड़ौडा निवासी कार स्वामी हरपाल कार से गढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह हापुड़ में हाईवे के बुलंदशहर रोड ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो अचानक कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

हरपाल ने कार रोककर जैसे तैसे जान बचाई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उधर, सीएफओ अनिमेष सिंह का कहना है कि बैटरी में स्पार्किंग के बाद आग लगने की जानकारी मिली है। आग लगने से पूरी कार जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें