फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अनियंत्रित कार विद्युत खंभा से टकराई

Tue, 01 Apr 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बछलौता नहर पुल के पास अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराकर गेहूं के खेत में जा घुसी। इस दौरान कार में सवार परिवार मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गांव भमैड़ा निवासी मुजफ्फर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ कार में सवार होकर मंगलवार की शाम चार बजे कस्बा बाबूगढ़ छावनी से गांव लौट रहे थे। गांव बछलौता नहर पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकराकर गेहूं के खेत में घुस गई। इस दौरान कार में सवार सभी लोग मामूली रूप से घायल हो गए और खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। खंभा क्षतिग्रस्त होने पर क्षेत्र के लगभग 16 गांव की बिजली गुल हो गई। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी ने परिवार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भिजवा दिया है।
विज्ञापन




...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें