फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 15 बाइक बरामद

Tue, 01 Apr 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना पिलखुवा पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 15 बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार व स्वॉट प्रभारी सुनील कुमार सिंह की टीम ने कृष्ण निवासी मेरठ रोड स्थित न्यू आलोक हाल पता मोहल्ला मोती कॉलोनी व अमन उर्फ राहुल और निखिल उर्फ साहिल निवासी मोहल्ला गांधी विहार कॉलोनी जिला हापुड़ को सिखेड़ा रोड स्थित रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एनसीआर क्षेत्र के जिला गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हापुड़ व अन्य जिलों से बाइक चोरी की घटनाएं की हैं।

आरोपियों से पुलिस टीम ने थाना पिलुखवा क्षेत्र से चोरी की गई छह, थाना मधुबन बापूधाम गाजियाबाद से दो, थाना मेडिकल मेरठ से एक व थाना फेस तीन गौतमबुद्धनगर से एक बाइक को चिन्हित किया है। पुलिस टीम अन्य पांच चोरी की बाइक को आरोपियों से चिन्हित कराने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जिलों से जानकारी भी कर रही है।
विज्ञापन




सगे भाई रेकी कर साथी के साथ मिलकर करते हैं चोरी

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आरोपी अमन व निखिल दोनों सगे भाई और दसवीं पास हैं। दोनों भाई पहले एनसीआर क्षेत्र के जिलों में रेकी कर अपने साथी कृष्णा के साथ मौका पाकर बाइक चोरी किया करते हैं। बेरोजगारी के चलते दोनों सगे भाइयों ने बाइक चोरी को अपना धंधा बना लिया था। तीनों आरोपी मिलकर पिछले करीब दो साल से बाइक चोरी कर रहे हैं। पुलिस के जाल में न फंसने से आरोपियों के हौंसले बुलंद थे।



सात से आठ हजार रुपये में बेचते हैं बाइक

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी मिलकर पहले रेकी कर बाइक चोरी करते हैं। इसके बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक अपने किसी परिचित को सात से आठ हजार रुपये बेचकर आर्थिक लाभ कमाते हैं। इस तरह से पिछले दो वर्षों से तीनों आरोपियों ने हजारों रुपये का आर्थिक लाभ कमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें