फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा पुल पर चलते कैंटर का टायर निकाला

Mon, 14 Oct 2024 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। बरेली से मेरठ जा रहे कैंटर का टायर अचानक गंगा पुल पर निकल गया। इस दौरान हादसा होने से बच गया। वाहन का टायर निकलने के बाद पुल पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन


सोमवार को चालक बरेली में सामान उतारने के बाद मेरठ के लिए लौट रहा था। दोपहर को जैसे ही कैंटर ब्रजघाट गंगा पुल पर पहुंचा, तो अचानक उसका पिछला टायर निकल गया। टायर निकलने से तेज रफ्तार कैंटर पलटने से बाल-बाल बची। चालक ने किसी तरह कैंटर पर नियंत्रण पाकर उसे पुल के किनारे रोक लिया। इससे मुरादाबाद की तरफ से आ रहे वाहनों के पहिए भी थम गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को साइड में कराया, इसके बावजूद भी वाहन रेंग-रेंग कर चले। काफी देर बाद कैंटर का टायर बदलवाकर उसे आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें