फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्नातक और परास्नातक कोर्सों की बची सीटों पर अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

विज्ञापन
एसएसवी कॉलेज में लगी मेरिट लिस्ट देखती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में शुक्रवार को स्नातक और परास्नातक कोर्सों की बची सीटों पर मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहले दिन मेरिट ऊंचे अंकों पर लगी होने के कारण कम संख्या में ही अभ्यर्थी पहुंचे। शनिवार को भी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन


जिले के राजकीय और एडेड कॉलेजों में प्रवेश को लेकर अधिक मारामारी है। सीसीएसयू ने स्नातक की बची सीटों पर प्रवेश के लिए चौथी मेरिट तैयार कराई गई थी। हालांकि इससे पहले मेरिट बनाने और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की कार्रवाई को दो बार आगे बढ़ाया गया था। बृहस्पतिवार शाम को कॉलेजों में स्नातक की चौथी और परास्नातक की दूसरी मेरिट लिस्ट चस्पा कर की गई।

इसी क्रम में मेरिटों पर चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार से प्रवेश देने शुरू किया गया। स्नातक के बीएससी गणित और बॉयो की मेरिट काफी ऊंचे अंकों पर लगी हैं। इस कारण बहुत कम छात्र ही इन सीटों पर प्रवेश के लिए पहुंच सके। एडेड कॉलेजों में इन कोर्सों में सिर्फ 33 एडमिशन हुए।
विज्ञापन


हालांकि बीए, बीकॉम में दाखिलों की रफ्तार कुछ अधिक रही। अब शनिवार को भी इन मेरिटों में शामिल अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद यदि सीटें बचती हैं तो स्नातक के लिए ओपन मेरिट आ सकती है। वहीं, परास्नातक में प्रवेश के लिए भी आगामी मेरिट के इंतजार में अभ्यर्थी हैं।



सीसीएसयू में ओडीएल कार्यक्रम की शुरूआत की

उच्च शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने यूजीसी से मान्यता प्राप्त ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रम को सत्र 2025-26 से शुरू किया है। इसके तहत अब छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी पढ़ाई कर सकेंगे।




वर्जनस्नातक की चौथी और परास्नातक की दूसरी मेरिट में चयनित अभ्यर्थी बची सीटों पर प्रवेश पा सकते हैं। शनिवार को भी इन मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।-प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें