फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में 450 उपभोक्ताओं ने लिए नए कनेक्शन

Sat, 15 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किल्हौड़ा बिजलीघर पर पावर कारपोशन की ओर से लगाए गए मेगा कैंप में शुक्रवार को 450 उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन लिए। साथ ही कई बकाएदारों ने बिल जमा कराए। इस दौरान पावर कारपोरेशन के अफसर ने 18 बिजलीचोरों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई।
विज्ञापन


बिजली चोरी को रोकने के लिए पावर कारपोरेशन ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक कनेक्शन दे रहा है। इसी क्रम में किल्हौड़ा बिजलीघर पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया।

इसमें अवर अभियंता और अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं की समस्या सुनीं। कैंप में ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। 450 उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन लिए, वहीं 1.50 लाख रुपये बकाया ग्रामीणों ने जमा कराए।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि उबारपुर बिजलीघर से जुड़े गांव हरसिंहपुर में अभियान के दौरान 18 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए मिले, इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि कैंप काफी हद तक सफल रहा। भविष्य में भी इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें