दीपावली पर बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। खाद्य सुरक्षा विभाग टीम बनाकर व्यापक स्तर पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाएगा।
गौरतलब है कि त्योहारी सीजन में दूध से बनने वाले खाद्य पदार्थों में बड़ी मात्रा में मिलावट सामने आती है। मिलावट पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है।
अभीहित अधिकारी अर्चना धिरान ने बताया कि शासन से स्पष्ट आदेश हैं कि किसी भी रूप में त्योहारों पर मिलावट न हो, इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमें पूरे जिले में छापामार कार्रवाई करेंगी।
दुकानों और गांवों से मावे की सप्लाई करने वालों पर नजर रखी जा रही है। डेयरियों पर भी छापेमार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने दुकारदारों को आश्वस्त करते हुए बताया कि जो लोग मिलावट नहीं करते हैं
वह कार्रवाई से बिल्कुल नहीं डरें। बिना किसी संकोच के नमूने दें। नूमना सही है तो उन्हें किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है।