फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग

Fri, 12 Jan 2024 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव असौड़ा के अहसान नगर में कुछ लोगों ने घर के बाहर खड़ी सफारी कार में आग लगा दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित ने अपने ही एक रिश्तेदार को नामजद कराते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी मुसफिर ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोगों ने उसके घर के बाहर खड़ी सफारी कार को आग के हवाले कर दिया। कार में आग लगने पर उसके घर सहित पड़ोसियों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोग बाइक पर आते दिखाई दिए है। जिन्हें देखकर प्रतीत हो रहा है कि कार में आग उन्हीं के द्वारा लगाई गई है। पीड़ित ने अपने एक रिश्तेदार को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें