गढ़मुक्तेश्वर। गांव बदरखा निवासी तनवीर फातिमा ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह अपने दो अन्य परिजनों के साथ ई-रिक्शा से सवार होकर सराफा की दुकान पर सोने-चांदी के गहने ठीक कराने के लिए जा रही थी। उसने बैग में करीब एक लाख रुपये कीमत से अधिक के गहने और पांच हजार रुपये की नकदी रखी थी। जब वह सराफा की दुकान पर पहुंचे तो देखा के बैग गायब था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद