फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 03 Jun 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर स्थित यार्ड के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव रघुनाथपुर स्थित रेलवे यार्ड के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी 25 वर्षीय यशी शर्मा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया जाता है कि मृतक देर रात को ही घर से निकल गया था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें