फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नहर में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव

Mon, 03 Jun 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी युवक नदीम (23) की नहाने के दौरान मसूरी नहर में डूबने से मौत हो गई। वह शनिवार को अपने मामा के लड़के के साथ नहाने के लिए गया था। गोताखोरों ने तीन दिन बाद शव को देहरा झाल से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर 11 निवासी इंतजार ने बताया कि उसका पुत्र नदीम कार चलाता था। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपने मामा के लड़के आदिल के साथ मसूरी नहर में नहाने के लिए गया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया। इसकी सूचना उन्हें आदिल ने फोन कर दी थी। सूचना मिलने पर वह अपने परिजनों व मोहल्लेवासियों के साथ मसूरी नहर पर पहुंचा और गोताखोरों को मौके पर बुलाकर उसकी तलाश कराई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। तीन दिन बाद खोताखोरों ने नदीम के शव को देहरा झाल से बरामद कर लिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों के लिए सौंप दिया। उसके परिजन उसके शव को लेकर घर पहुंचे। जहां गमगीन माहौल में उसका दफीना कर दिया गया।



29 अप्रैल को हुई थी नदीम की शादी

नदीम तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। इसी वर्ष 29 अप्रैल को उसका निकाह मसूरी निवासी युवती से हुआ था। करीब एक माह बाद ही नदीम की मौत से उसकी पत्नी सदमे में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें