फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 03 Nov 2025 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में सेहल चौराहे के निकट मिनी ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार मिस्बा (करीब 18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है मिनी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ गांव निवासी मोहम्मद उमर के बेटे मिस्बा सोमवार की शाम अपने साथी शहजाद के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना जा रहे थे। मोहम्मद उमर ने बताया कि गांव के निकट ही सेहल चौराहे के पास पुलिस की चौकी पार करते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मिस्बा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक के साथ मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे। बता दें कि मोहम्मद उमर दो बेटों के पिता थे, जिनमें मृतक मिस्बा बड़े थे। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि घायल को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें