हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव में युवक शादी का झांसा देकर युवती को अपने घर ले गया। जब परिजन युवती को लेने पहुंचे तो युवक और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पीडि़ता से दुष्कर्म की कोशिश भी की गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में हाफिजपुर क्षेत्र के गांव की युवती ने बताया कि उसकी बहन का गांव अकड़ौली निवासी विपुल चौधरी से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों आपस में चोरी-छिपे मिलते थे। दो नवंबर 2025 को दोपहर करीब चार बजे शादी का झांसा देकर विपुल उनकी बहन को अपने घर ले गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसके पिता पीड़िता के घर पहुंचे। उसने पीड़िता व उसके परिजनों से बहन को उसके घर लाने की बात कही। आराेप है कि जब युवती के भाई बहन उसे लेने पहुंचे तो आरोपी ने दोनों की पिटाई कर दी। आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म की कोशिश की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में विपुल व देवी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।