फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर के बाहर खेल रहे किशोर को लाठी-डंडों से पीटा

Thu, 06 Jun 2024 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव में घर के बाहर खेल रहे किशोर को पड़ोसियों ने लाठी डंडों से पीट दिया। इसमें किशोर के पैर की हड्डी टूट गई। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से अभद्रता भी की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 30 अप्रैल 2024 को उसका छोटा पुत्र रिहान घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान उसके घर के सामने रहने वाले कुछ लोग रंजिश मानते हुए पहुंचे और उसके पुत्र को खेलने से मना करते हुए लाठी डंडों से पीट दिया। शोर सुनकर वह अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे और पुत्र को घर के अंदर ले आए।

इसके बाद वह अपने पुत्र को स्थानीय अस्पताल में ले गया। यहां एक्सरे में उसके पैर की हड्डी टूटी आई। विरोध करने पांच मई 2024 को आरोपी दोबारा उसके घर में घुस आए और उसकी पत्नी के साथ जमकर अभद्रता की। इतना ही नहीं आरोपियों ने घर के सामान में भी तोड़फोड़ भी की। वह अपने भतीजे के साथ थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न कर उल्टा उसके भतीजे पर शांतिभंग में कार्रवाई की। बाद में वह न्यायालय के शरण में पहुंचा।सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें