फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मीरा रेती और स्याना चौपला चौक का नाम बदलने का किया विरोध

Sat, 02 Dec 2023 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका की तीसरी बोर्ड बैठक में 15 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसमें कई प्रस्तावों पर सभासदों ने आपत्ति जताई। वहीं पूर्व में हुई बोर्ड बैठकों में हुए पास हुए आठ करोड़ रुपये के प्रस्तावों के आधार पर कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वार्डों के सभासद समेत पालिका की अधिशासी अभियंता मुक्ता कुमारी सिंह भी मौजूद रहीं। बोर्ड बैठक में सितंबर और अक्तूबर माह में आय- व्यय का अनुमोदन किया गया। इसके बाद ग्राम समाज की भूमि की चाहरदीवारी के लिए 290 खंभे लगाने का प्रस्ताव रखा गया। वार्ड संख्या 12 में उपाध्याय नगर में राजीव ठाकुर के मकान से राजीव के मकान तक सड़क निर्माण, पालिका क्षेत्र में बढ़ रहे बंदरों के आतंक से निजात के लिए कलंदरों के पकड़वाने पर विचार किया गया। बैठक में मीरा रेती चौक का नाम निषाद चौक और स्याना चौपला का नाम बदलकर राणा सांगा रखने पर विचार किया गया। इस बात पर कई सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि नाम बदलने की बजाए गढ़ नगर में विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाए। इसके अलावा ब्रजघाट में परशुराम बाजार बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर छह सभासदों ने आपत्ति जताई और कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा पालिका की भूमि पर कार्य किया जाएगा। इनके अलावा गढ़ में पेयजल व्यवस्था, साइन बोर्ड, पार्कों की रंगाई को लेकर चर्चा हुई। करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगी। सभासदों ने कहा कि पालिका में अब तक तीन बार बोर्ड बैठक हो चुकी हैं, करीब आठ करोड़ रुपये के विकास कार्य पास हुए हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो पा रहा है। सभी सभासदों ने कहा कि सभी रूके हुए प्रस्तावों पर कार्य किया जाना चाहिए। इस मौके पर सभासद किरन देवी, ममता, फरीदा, कुसुम यादव, प्रदीप निषाद, अरुण गौड़, विनय यादव, इकराम, रमन शर्मा, विनय सागर, राम कुमार, सतीश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें