धौलाना। गांव डहाना में भाकियू टिकैत की रविवार को बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव सपनावत में एक माह पहले संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत के मामले मे पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर रोष जताया।
संगठन के मेरठ मंडल महासचिव भवेंद्र सिसोदिया ने बताया कि एक माह पहले सेल्समैन मोनू उर्फ मुनेंद्र का शव सपनावत गांव में मिला था। परिजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जब कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। शव पर चोट के निशान को पुलिस ने अनदेखा कर दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोनू की मौत नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई है इसका निर्णय गढ़ तहसील में चल रहे भाकियू आंदोलन में लिया जाएगा। बैठक में पूर्व तहसील अध्यक्ष धौलाना राजेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष निरंजन शर्मा, ग्राम अध्यक्ष नंदपुर रामकुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद साजिद, भारत राणा, प्रेमपाल सिंह, शीशपाल सिंह, जगदीश सिंह, रतनपाल सिंह, कुशलपाल सिंह, प्रेमवीर सिंह, प्रेम सुंदर सिंह, सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदीप कुमार, भानु सिंह, राजीव सिसोदिया, विक्रम सिंह, रिंकू राणा, संजय प्रधान, रविंद्र शर्मा, आकाश सिंह, उमेश देवी, ज्योति देव, कमला देवी, दीपा मौजूद रहीं।