फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खेत से चोरी किए गए सामान को बेचते युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव किरयावली निवासी किसान जितेंद्र ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि उनके खेत पर जंगली जानवर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसकी रोकथाम के लिए उसने खेत पर बैटरी के जरिए तारों में हलका करंट प्रवाहित कर दिया, जिससे जानवर को झटका लगे और वह खेत में ना घुसें। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने बैटरी और उपकरण चोरी कर लिए। जिसका पता चलने पर उसने गांव और आसपास जानकारी की।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि शनिवार को गांव के कबाड़ी ने फोन पर सूचना दी कि गांव के ही दिपांशु और हर्ष चोरी की गई बैटरी व अन्य सामान उसकी दुकान पर बेचने के लिए आए हैं। जानकारी मिलते ही वह परिजनों के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान एक आरोपी भाग गया, लेकिन दूसरे युवक को उसने पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने बताया कि दीपांशु को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) चोरी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें