फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान न मिलने पर भड़की भाकियू

Tue, 05 Jul 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
sugar cane - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गढ़-स्याना रोड स्थित कैैंप कार्यालय पर मंगलवार को भाकियू की पंचायत हुई, जिसमें जल्द बकाया भुगतान न होने की दशा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शुगर मिलों में तालाबंदी कर चीनी पर कब्जा करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


 पंचायत में जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा ने कहा कि किसानों को अभी तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिला है, जिससे किसानों की हालत दयनीय हो गई है। किसानों को बच्चों के एडमिशन के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान न होने की दशा में शुगर मिलों में तालाबंदी कर गोदामों में रखे चीनी स्टॉक पर कब्जा जमाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले साल बैंकों की मिलीभगत से शुगर मिल ने मृतकों समेत किसानों के नाम पर साढ़े 5 सौ करोड़ का कर्ज फर्जीवाड़े से लिया था। उसके  बाद भी किसानों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। ताहिर खां, इफ्तेखार, मुबारक, सतबीर, सतेंद्र सिंह, चमन, विनोद, सुरेंद्र, नीरज, जगत सिंह, देवेंद्र समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


भूमि का उचित मुआवजा न मिलने पर बड़े स्तर पर होगा आंदोलन
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष इफ्तेखार ने कहा कि आठ वर्ष पहले गढ़ में हाईवे किनारे जिन किसानों की 70 बीघा जमीन जबरन अधिग्रहित कर कृषि उपमंडी समिति बनाई गई थी, उन्हें आज तक मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है।

उन्होंने कहा कि किसान आर्थिक तंगी में कर्ज लेने को मजबूर हैं, लेकिन मंडी विभाग उनकी 15 हजार वर्ग गज वाली भूमि का मुआवजा मात्र 74 रुपये की दर से देने की फिराक में लगा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर किसानों को जल्द ही उचित मुआवजा नहीं दिया गया, तो इसके विरोध में मंडी पर कब्जा कर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें