मेरठ में भाजपा के बूथ प्रमुखों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपाई बस और कारों से रवाना हुए। सुबह भाजपाई आर्य समाज मंदिर के बाहर एकत्र हुए और वहां से बसों और कारों में सवार होकर मेरठ गए।
वहां कार्यकर्ताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया। हापुड़ भाजपा के मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश ठठेरे ने बताया कि हापुड़ विधान सभा क्षेत्र में 161 बूथ हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 147 बूथ हैं।
करीब 400 बूथ प्रमुख मेरठ पहुंचे थे। इस दौरान विजय पाल आढ़ती, संजय त्यागी, रामस्वरुप भारती, प्रफुल्ल सारस्वत, राजीव अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, योगेंद्र पंडित, सचला देवी, कविता बाना, प्रवीन प्रधान, सतीश सिंघाल,
श्याम वर्मा, मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, सूरजमल, उमेश अग्रवाल, श्रीराम, हरिओम शर्मा, कैलाश चंद ठठेरे, विनोद गुप्ता, सतीश शर्मा, अनिल त्यागी व राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, गढ़ के बृहस्पतिवार को नगराध्यक्ष अशोक शर्मा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा चौधरी हरिराज सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी बूथ प्रमुखों और सेक्टर प्रभारी बस द्वारा मेरठ के लिए रवाना हुए।
जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष की समीक्षा मीटिंग में गढ़ क्षेत्र के सभी बूथ प्रमुख और सेक्टर प्रभारियों ने भाग लिया। जो 2017 विधानसभा चुनाव में बूथों की कमान संभालेंगे।
गीता अग्रवाल, सर्वेश त्यागी, ओमप्रकाश पहलवान, कमल त्यागी, डॉ. मगन, राकेश बजरंगी, ब्रह्मानंद प्रजापति, रोहित आर्य, तारा केवट, महेंद्र चौहान बख्शी, रोहित मल्होत्रा, अंशुल बंसल, जगदीश कश्यप, शिवकुमार सैनी, शिवकुमार गौतम, रवि निषाद, कुलदीप गोयल शामिल रहे।
पिलखुवा क्षेत्र से भी भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नरेश तोमर, उमेश राणा, शिवओम तोमर, अखिलेश मित्तल, ललित गर्ग मोदी, रवि तोमर, सौरभ रुहेला, महेश अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, ममता तोमर, मंजू कोरी, ओमकार कोरी, जयमंगल सिंह आदि मौजूद रहे।