फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपाइयों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sat, 09 Dec 2023 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। मामले में लिप्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीडीओ प्रेरणा सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झारखंड से राज्यसभा सांसद के परिसर से 300 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद हुई है। किसी के पास से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होना गंभीर विषय है और वह भी तब जब वह राज्यसभा सांसद हो। वह एक सम्मानित पद पर बैठकर गैर कानूनी काला धन एकत्रित कर रहे हैैं, इसके लिए उसकी पार्टी कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है।

विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि अति संवेदनशील विषय पर इस प्रकार के अपराध के लिए अधिकार प्राप्त एजेंसियों से इस प्रकरण से जुड़े सभी लोगों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे वह किसी राजनीतिक पार्टी से हो चाहे कितने भी प्रभावशाली हों। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। विधायक गढ़ हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि यह आर्थिक अपराध की वो श्रेणी है जिससे राष्ट्र के विकास में अपूर्णीय क्षति होती है। एक चयनित या मनोनीत जनप्रतिनिधि यदि इस प्रकार का आर्थिक अपराध करता है तो वह राष्ट्र की जनता के साथ राष्ट्र की संप्रभुता का भी अपराधी है। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, निशांत शिशौदिया, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, विनीत दीवान, सुयश वशिष्ठ, प्रशांत त्यागी, विक्रम तोमर, अनिरुद्ध, दीपक भाटी, दिनेश त्यागी, मोहित पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें