फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर फायरिंग के बाद हापुड़ में अलर्ट

Fri, 12 Aug 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुरादनगर में भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें तथा उनके अंगरक्षकों को घायल करने की सूचना मिलने पर जिले में अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मोदीनगर रोड पर देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया,
विज्ञापन


लेकिन कोई संदिग्ध पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। एएसपी ने जिले में विशेष चौकसी बरतने की हिदायत दी है। भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की कार पर मुरादनगर में रावली रोड पर लग्जरी कार सवार बदमाशों ने एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

इस हमले में तेवतिया सहित उनके गनर भी गोली लगने से घायल हो गए थे। इस हमले से मेरठ मंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया था और विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। घटना के बाद बदमाश मोदीनगर की ओर भागे थे।
विज्ञापन


मोदीनगर से हापुड़ के लिए भी सीधा रास्ता है। इस घटना की सूचना फ्लैश होते ही यह मानकर की हमलावर बदमाश हापुड़ की ओर आ सकते हैं, मोदीनगर रोड पर देर रात तक कई स्थानों पर पिकेट लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान कोई संदिग्ध पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव ने बताया कि पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश जारी किये गए हैं। समय-समय पर चेकिंग अभियान का निरीक्षण भी किया जाएगा।

देहात थाना पुलिस दोयमी फाटक पर देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी तीन बदमाश हापुड़ की ओर से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों वापस हापुड़ की ओर भाग निकले। स्वर्ग आश्रम रोड पर कांति प्रसाद की धर्मशाला के पास अचानक तीनों की बाइक सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उनको दबोच लिया। दो युवकों के पास से पुलिस को तमंचे मिले है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें