फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा सेवानिवृत्त जज की मौत का राज

Tue, 02 Jul 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सेवानिवृत्त जज रवि मल्होत्रा की मौत का राज अब बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने बिसरा को सुरक्षित रखते हुए जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मेरठ से 27 जून से लापता सेवानिवृत्त जज रवि मल्होत्रा का शव सोमवार को धौलाना क्षेत्र के अन्तर्गत देहरा नहर की झील में अटका मिला था। परिजनों ने शव को पुलिस की सहायता से बाहर निकलवाया। मृतक के एक हाथ में प्लास्टिक की रस्सी बंधे होने से मौत का रहस्य गहरा गया था। पुलिस मानकर चल रही थी कि रवि मल्होत्रा द्वारा आत्महत्या की गई है। जबकि उनके शरीर पर चोटों के निशान भी बताए जा रहे थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनकी रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि सेवानिवृत्त जज की मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें