फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, बुलेट में लगी आग; अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Apr 2024 10:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में एनएच-9 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बुलेट बाइक सवार युवक घायल हो गया। इस दौरान बुलेट बाइक में आग भी लग गई। 
 
विज्ञापन
बुलेट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बुलेट बाइक सवार युवक गंभीर रुप घायल हो गया। इस दौरान बुलेट बाइक में आग भी लग गई। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर एनएच-9 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बुलेट बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर गिया। वहीं, बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बुलेट आग की चपेट में आ गई। हादसे देख यहां राहगीरों में अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस घायल युवक का नाम व पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें