फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जबरन भूमि कब्जाने पर दिया धरना

Mon, 06 Nov 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना के दो लोगों द्वारा भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दिल्ली रोड स्थित एसपी कार्यालय पर भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप था कि इंद्रजीत भाटी, हरजीत भाटी, संजीत भाटी व विनोद कुमार निवासी ग्राम साकीपुर थाना सूरजपुर, जिला गौतमबुद्धनगर ने अपनी भूमि धौलाना थाना क्षेत्र निवासी दो लोगों को 40 लाख रुपये में बेचनी तय की थी। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने न तो भूमि की तय कीमत का भुगतान किया और अन्य जमीन भी धोखे से अपने नाम करा ली। बार-बार शिकायतों के बावजूद पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इस मामले को लेकर भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। आधा घंटे के हंगामे के बाद अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें