आईपीएल मैचों का जहां क्रिकेट प्रेमी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, टीमों की हार-जीत से पर सटोरिये जमकर दांव लगाने से बाज नही आ रहे हैं। गढ़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में सट्टेबाजी जमकर हो रही है।
टीमों की हार-जीत से लेकर कौन बल्लेबाज कितने रन बनाएगा, कौन बॉलर कितने विकेट लेगा, मैन ऑफ द मैच किसे मिलेगा और किस खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिल पाएगी जैसे हर पहलू पर हजारों का दांव लगाया जा रहा है।
बुधवार की रात को सनराइजर हैदराबाद के हाथों दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की हार होने पर एक युवक 30 हजार की शर्त हार गया, जिसे जेब में पैसा न होने पर मजबूरी में बाइक बेचकर रकम अदा करनी पड़ी। इसका पता लगते ही परिजन आग बबूला हो गए।
हालांकि समाज में बदनामी के डर से वे फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि सट्टेबाजी पूरी तरह गैरकानूनी है। शहर में चल रहे सट्टेबाजी के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।