लोन ने चुकाने से नोएडा सेक्टर अठारह स्थित कार्पोरेशन बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दिनभर नेशनल हाईवे के एक मेडिकल कालेज के बाहर धरना दिया।
मेडिकल कालेज ने बैंक से करोड़ों का लोन ले रखा है। कालेज प्रबंधन बार बार अनुरोध के बाद भी बैंक का लोन नहीं चुका रहा है। बृहस्पतिवर सुबह नोएडा सेक्टर अठारह स्थित कार्पोरेशन बैंक के ब्रांच मैनेजर मंजू नाथ कर्मचारियों के साथ नेशनल हाईवे के एक मेडिकल कालेज के गेट पर पहुंचे।
यहां पर उन्होंने लोन नहीं चुकाने के विरोध में धरना दिया। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि मेडिकल कालेज ने करीब साढ़े चार साल पूर्व बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लिया था, जो अभी तक नहीं चुकाया है।
जबकि कई बार स्कूल प्रबंधन से लोन चुकाने का अनुरोध किया जा चुका है। जल्द इस संबंध में बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
करीब तीन घंटे धरना देने के बाद बैंक के कर्मचारी वापस लौट गए। उधर, मेडिकल कालेज के अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रबंधन से जुड़ा मामला है। उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है।