मरने से पहले पंकज सिरोही ने एक वीडियो बनाई और अपनी मौत का जिम्मेदार एक प्रापर्टी डीलर व उसके परिवार को बताया है। उसका आरोप था कि ये लोग उसका उत्पीडन कर रहे थे। एसपी के आदेश पर बुलंदशहर निवासी प्रापर्टी डीलर, उसकी पत्नी व पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला श्रीनगर कॉलोनी निवासी पंकज सिरोही ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाई और अपनी मौत का जिम्मेदार एक प्रापर्टी डीलर व उसके परिवार को बताया है। उसका आरोप था कि ये लोग उसका उत्पीडन कर रहे थे। एसपी के आदेश पर बुलंदशहर निवासी प्रापर्टी डीलर, उसकी पत्नी व पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जिला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव वलीदपुर निवासी राजबहादुर सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने अपनी बहन की शादी पंकज सिरोही से की थी। पंकज सिरोही ने परिवार की साढ़े सात बीघा जमीन का सौदा बुलंदशहर के राधिका एंक्लेव काजमपुर देवली निवासी सुधीर कुमार गोयल को 24 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से 28 जून 2022 को जमीन का इकरारनामा करं किया था। 27 मई 2023 को जमीन का बैनामा किया जाना तय हुआ था। समय अवधि समाप्त होने पर सुधीर के आग्रह पर बैनामा 30 अगस्त 2023 को किया जाना तय हुआ। इसके बाद सुधीर कुमार गोयल ने पत्नी राखी गोयल के नाम से एक करोड़ व 25 लाख रुपये के दो चेक पंकज सिरोही को दिए थे।
पंकज सिरोही ने सुधीर से बाकी के रुपये देकर बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार करते हुए जमीन पर जबरन प्लाटिंग करनी शुरू कर दी। विरोध पर पंकज सिरोही को हत्या की धमकी दी। प्रताडि़त होकर पंकज ने 29 सितंबर को रात जहर खा लिया। उसे मेरठ एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कई दिन बाद मोबाइल में रिकार्डिंग देख परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। मौत से पहले बनाई गई रिकोर्डिंग में आरोपियों पर उत्पीडन का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।