फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 16 जून से शुरू होंगी बीएड व स्पेशल बीएड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बीएड और स्पेशल बीएड की परीक्षाएं 16 जून से होंगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) द्वारा इन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एसएसवी पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया है। नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू की ओर से जारी अधिसूचना में बीएड और स्पेशल बीएड (एमआर) मुख्य परीक्षा-2026 प्रथम वर्ष (मुख्य, भूतपूर्व, बैक पेपर) का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है। बीएड स्पेशल प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 16 जून से 29 जून तक आयोजित होंगी। सुबह दस से दोपहर एक बजे तक इन परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा।

वहीं, बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 18 जून से 27 जून तक होंगी। ये परीक्षाएं भी सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होंगी। परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर आंतरिक उड़न दस्ते गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी केंद्र लैस रहेंगे।
विज्ञापन




कोट

बीएड, स्पेशल बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न करायी जाएंगी। केंद्र पर परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें