हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान एलएलबी के दो छात्र पर्चियों से नकल करते पकड़े गए। आंतरिक उड़न दस्ते ने इन छात्रों को पकड़ा।
एसएसवी पीजी कॉलेज में सुबह की पाली में एलएलबी की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में 573 छात्र पंजीकृत थे, इसमें से 561 उपस्थित रहे। आंतरिक उड़न दस्ते में मुख्य नियंता डॉ. लक्ष्मण सिंह गौतम, डॉ.आरके शर्मा, डॉ.जीके शर्मा, डॉ.विपिन मलिक और अभिषेक सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा में दो छात्र पर्चियों से नकल करते पकड़े गए। उनकी कॉपी सील कर विश्वविद्यालय को सूचित किया गया।
वहीं, नॉन एनईपी पीजी कोर्सों की परीक्षा में पांच छात्रों में सभी उपस्थित रहे। यूजी एनईपी कोर्स की परीक्षा में 84 छात्रों ने पेपर दिया। बीएड की परीक्षा में 151 छात्र उपस्थित रहे। एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र ने बताया कि परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी। दो छात्रों के पास से पर्चियां मिली हैं। विश्वविद्यालय को सूचित कर दिया गया है।