छह दिन से बेसिक फोन और इंटरनेट सेवा ठप होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने मंगलवार दोपहर मोहल्ला गांधी बाजार में बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।
मंगलवार दोपहर बीएसएनएल उपभोक्ता गांधी बाजार में जमा हुए। उन्होंने छह दिन से बेसिक फोन और इंटरनेट सेवा ठप होने के विरोध में नारेबाजी ेकी। उन्होंने बताया कि छह दिन से बेसिक फोन और इंटरनेट सेवा बंद है।
बीएसएनएल दफ्तर केद कर्मचारी संतोषजनक उत्तर नहीं देते हैं। जल्द बीएसएनएल बेसिक फोन और इंटरनेट सेवा सही होनी चाहिए ताकि उनकी परेशानी कम हो सके। प्रदर्शन में ओमप्रकाश, सोनू, राकेश, इरफान, सलीम, विवेक, बाबा, नवीन, कुलदीप, नरेंद्र, हरीश, सतीश,
लोकेश, जुग्नू, हरिओम, वैभव और जोगेंद्र शामिल रहे। उधर, एसडीओ प्रभात झा ने बताया कि चार जगह से ओएफटी लाइन कटी है। इस कारण बेसिक फोन और इंटरनेट सेवा ठप है। कर्मचारी लाइन को ठीक करने में जुटे हुए हैं। लाइन ठीक कर जल्द बेसिक फोन और इंटरनेट सेवा चालू कर दी जाएगी।