फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव आज

Fri, 05 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान से एक दिन पहले दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने अपने अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से जनसंपर्क कर वोट मांगे। वहीं 28 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम तक रायल तरीके से प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ प्रचार किया शुक्रवार को कचहरी में दिन भर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी रही।

शनिवार सुबह नौ बजे से मतदान होने के चलते दोनों गुटों के प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए साथी अधिवक्ताओं से जनसंपर्क करने में जुटे रहे। इस बार अधिकांश प्रत्याशियों ने रायल तरीके से चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी टीडी वर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी अशोक गिरी ने बताया कि 540 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। 28 मतदाताओं ने टेंडर मत का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने बताया कि 06 मई को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतदान समाप्त होने के आधा घंटे बाद मतगणना शुरू होगी जो कार्य समाप्ति तक चलेगी।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजकुमार त्यागी और यूसुफ कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद व प्रमोद कुमार शर्मा, सचिव पद पर वेदप्रकाश गौतम, मुकेश कुमार शर्मा, भौपाल सिंह शिशौदिया, सह सचिव प्रशासन प्रीति चौधरी,

विवेक गर्ग, सहसचिव प्रकाश पद पर रीता सैनी व धर्मेंद्र कुमार, सहसचिव पुस्तकालय देवेंद्र कुमार सागर, पवन तोमर, ठाकुर रामअवतार सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष पद पर अजय सैनी चुनावी मैदान में है।  

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जिला हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कचहरी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। पर्याप्त संख्या में पुलिस, पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। दमकल गाड़ी भी मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें