फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में लेनदेन करने के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 04 Oct 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
आठ तारीख से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बैंकों में लेनदेन के लिए मंगलवार सुबह ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्हें घंटों कतार में लगकर परेशानी हुई। लेनदेन होने के बाद ग्राहकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


महीने के पहले शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण शहर के सभी बैंक बंद पड़े थे। ऐसे में ग्राहकों के पास पैसे निकालने का एटीएम ही एकमात्र विकल्प था। रविवार सुबह शहर के सभी बैंकों के एटीएम भी खाली हो गए थे।

सोमवार की तरह मंगलवार सुबह भी बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अब 8 अक्टूबर को दूसरा शनिवार है।  इसके  बाद 9 को रविवार, 10 और 11 को दशहरा की छुट्टी हैं। वहीं 12  अक्टूबर को  मुहर्रम की छुट्टी  रहेगी।
विज्ञापन


ऐसे में 5 दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। भारतीय  स्टेट बैंक में पैसे जमा करने के लिए पहुंचे न्यू कृष्णगंज निवासी प्रदीप  कुमार विमल ने बताया कि सुबह दस बजे बैंक में पहुंचे गए थे, लेकिन भीड़  ज्यादा मिली। इसलिए घंटों कतार में लगना पड़ा।

उधर, शाखा  प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि दो दिन के बाद बैंक खुले थे। इसलिए ज्यादा भीड़ रही। इस कारण ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर  खोलकर पैसे जमा करने और निकालने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें