फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर खुले में पशु कटान रुकवाने की मांग

Sat, 10 Sep 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बकरीद पर कुर्बानी के नाम पर पशु कटान को रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को एसडीएम से बकरीद पर कुर्बानी के नाम पर पशु कटान को रोकने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए पशुओं का कटान किया जाता है,
विज्ञापन


जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बकरीद के नाम पर खुले में पशुओं की कुर्बानी देते हैं और पशु अवशेषों को सार्वजनिक स्थलों पर छोड़ देते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है और कई बार शांति व्यवस्था भी बिगड़ जाती है।

इस संबंध में उन्होंने एसडीएम मीनू राणा को ज्ञापन सौंपकर खुले में कुर्बानी बंद कराने, पशुओं का अवैध कटान बंद कराने, न्यायालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार कुर्बानी कराने, शांति व्यवस्थान बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर टीसी गर्ग, दीपक चौधरी, राकेश बजरंगी, रविन्द्र प्रजापति, अमित, संदीप, अनुराग, ललित, नवीन, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें