फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन लाख की नकदी से भरा बैग रास्ते में गिरा

Wed, 23 Apr 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बक्सर से बेटे की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे व्यक्ति के पास मौजूद तीन लाख रुपये की नकदी से भरा बैग बाइक से गिर गया। बैग को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने बैग को ई रिक्शा चालक के द्वारा ले जाने की जानकारी दी। पुलिस ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनके बेटे की शादी थी। लड़की पक्ष के लोग गांव में ही आए हुए थे। उन्होंने बताया कि देर शाम को वह घर से एक बैग में तीन लाख रुपये लेकर बाइक से शादी में जा रहे थे। रास्ते में बैग उनके हाथ से गिर गया। जिसका पता चलते ही उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर बैग को तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि ई-रिक्शा चालक ने सड़क से बैग उठाया है। उन्होंने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो दिखा कि ई रिक्शा चालक बैग को उठा कर ले गया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें