फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आयुष्मान कार्ड बनवाने कलक्ट्रेट पहुंची वृद्धा, डीएम ने कराया उपचार

Fri, 04 Jul 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पैर और कमर में भयंकर दर्द व अन्य बीमारियां से ग्रस्त बुजुर्ग महिला शुक्रवार को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिला मुख्यालय पहुंची। वहां डीएम अभिषेक पांडेय के समक्ष आयुष्मान कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाबूगढ़ निवासी 65 वर्षीय दयावती शर्मा शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंची। उन्होंने डीएम से कहा कि हाथ पैर और कमर दर्द से परेशान हूं। चलना फिरना भी मुश्किल होता है। यदि आयुष्मान कार्ड बन जाए तो वह इलाज करा सकेगी।

लेकिन उनकी आयु 70 वर्ष से कम थी, फिर भी डीएम अभिषेक पांडेय ने दिलासा देते हुए कहा कि आप परेशान न हों, चिकित्सकों की टीम आपका ध्यान रखेगी। सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। बुजुर्ग महिला को पास के ही स्टैनो बाबू के कार्यालय में बिठाया गया। जहां जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. हेमलता ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। इसके बाद टीम उन्हें आवश्यक जांच के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें