फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर कार सवार लोगों ने बस में की तोड़फोड़

Thu, 06 Nov 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर के निकट हाईवे पर कार सवार लोगों ने निजी बस को रोक कर उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चींख पुकार मच गई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया, इससे पहले आरोपी भाग निकले। बस परिचालक ने आरोपियों पर पिटाई कर नकदी छीनने और विरोध करने पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। बस मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बदरखा निवासी शाहिद ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि वह निजी बस के संचालक हैं। बस चालक व परिचालक बुधवार की रात सवारी लेकर हरदोई से दिल्ली जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में गांव सरुरपुर के निकट पीछे से कारों में सवार होकर पहुंचे 12 लोगों ने बस को ओवरटेक कर रुकवा लिया। जिन्होंने बस में घुसकर चालक व परिचालक की पिटाई की। वहीं, बस में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, परिचालक के पास 51 सौ रुपये की नकदी भी छीन कर ले गए। आरोप है कि मामले की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां विरोध करने पर कार सवारों ने अभद्रता करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। राहगीरों को एकत्र होते देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

पहले भी हो चुकी है घटनाएं

दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चलने वाली निजी बसों के स्टॉफ के बीच में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसको लेकर समय-समय पर गोली चलने और बस से टक्कर मारने के मामले में कार्रवाई हुई है। जबकि कई मामलों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


रूट को लेकर होता है विवाद

दरअसल इन बसों के स्टाफ के बीच अक्सर रूट को लेकर विवाद होता है। बताया गया है कि दिल्ली से बिहार बॉर्डर तक बस चलाने में काफी कमाई है। इसके अलावा अन्य रूट पर कम कमाई है। इसलिए ही इस मार्ग चलने वाली बसों के कर्मियों के बीच इस तरह की घटनाएं अधिक होती हैं।

कोट -

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार सवारों ने बस चालक के बार-बार हार्न बजाने पर विरोध किया, जिसके बाद आगे की घटना हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - स्तुति सिंह सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें