फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में सिपाही की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाने के पास ही हाईवे 334 पर कार की टक्कर लगने से सिपाही की मौत के मामले में पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के गांव किशनपुर निवासी विनोद कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके भाई रुकम सिंह यूपी पुलिस में सिपाही थे। तीन नवंबर की दोपहर करीब पौने एक बजे उनके भाई थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। थाना हाफिजपुर से आधा किलोमीटर बुलंदशहर के तरफ पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनके भाई को जोरदार टक्कर मार दी। भाई के साथ हुई सड़क दुर्घटना को पीछे चल रहे राजकुमार व राहुल ने देखा। जिन्होंने उनके भाई को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनके भाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अपने भाई के अंतिम संस्कार व अन्य प्रक्रियाओं में व्यस्त होने के कारण वह समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए थे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार नंबर के आधार पर पहचान कर कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें