नेशनल हाईवे खेड़ा मोड़ के पास स्थित किराना के थोक व्यापारी राजीव मित्तल और उनके पुत्र मयंक पर लूट का प्रयास करते हुए चार बदमाशों ने हमला बोल दिया था। विरोध करने पर एक बदमाश ने मयंक को सिर से सटाकर गोली मार दी।
पिलखुवा में लूट के प्रयास के दौरान शुक्रवार की देर रात किराना के थोक व्यापारी के बेटे की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद का एलान किया है। सोमवार सुबह व्यापारियों ने खुली हुई दुकानों को बंद कराया। घटना को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे खेड़ा मोड़ के पास स्थित किराना के थोक व्यापारी राजीव मित्तल और उनके पुत्र मयंक पर लूट का प्रयास करते हुए चार बदमाशों ने हमला बोल दिया था। विरोध करने पर एक बदमाश ने मयंक को सिर से सटाकर गोली मार दी। शनिवार रात मयंक ने दम तोड़ दिया। देर रात व्यापारियों ने घटना के विरोध में पिलखुवा बाजार बंद की घोषणा की थी। सोमवार सुबह व्यापारी सड़कों पर उतर आए और बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।