फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अनिल कुमार बने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के वार्षिक चुनाव में अनिल कुमार को निर्विरोध शाखा अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी पदाधिकारी बिना किसी विरोध के चुन लिए गए।
विज्ञापन


चुनाव पर्यवेक्षक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शाखा अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार, अवतार सिंह, बच्चू सिंह और शिव कुमार ने नामांकन किया था। वहीं, शाखा मंत्री पद पर आलोक कुमार, क्षेत्रीय प्रतिनिधि पद पर नानक चंद, अरविंद कुमार, अरशद खां और जितेंद्र पाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
शाखाध्यक्ष पद के लिए चारों प्रत्याशियों में से एक के चुनाव के लिए मतदान कराया जाना था। लेकिन, अन्य प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लेते हुए अनिल कुमार को समर्थन दे दिया। जिस कारण अनिल कुमार को भी निर्विरोध शाखा अध्यक्ष चुन लिया गया। नई कार्यकारिणी के सदस्यों का सभी ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें