फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से अमृता, सपा से रजनी ने किया नामांकन

Fri, 01 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भाजपा की ओर से अमृता कुमार और सपा की ओर से रजनी लता खटीक ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भाजपाइयों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अमृता कुमार अपने पति राजेंद्र कुमार, पूर्व सांसद डा. रमेश चंद तोमर, राजा वर्मा, आशु वर्मा, वाईपी सिंह माैजूद थ्ाे।
 
वहीं, किसान मोर्चा के वेस्ट यूपी अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह शिशौदिया, लज्जारानी गर्ग, पूर्व विधायक नरेंद्र शिशौदिया, पूर्व विधायक जयप्रकाश, पूर्व विधायक बिजेंद्र कुमार, कृष्णवीर सिंह सिरोही, जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेश त्यागी, चौधरी योगेंद्र सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


भाजपाई धरनास्थल के पास रुक गए और केवल प्रत्याशी, प्रस्तावक और उनके अधिवक्ता ही कलक्ट्रेट में पहुंचे। अमृता कुमार ने न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। करीब 12.50 पर सपा प्रत्याशी रजनी लता खटीक भी सपाइयों के काफिले के साथ कलक्ट्रेट पहुंची।

उनके काफिले में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां थीं। उनके साथ रेशम विभाग के सलाहकार (राज्य मंत्री) भूषण शरण त्यागी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सलाहकार राकेश यादव, जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, सपा नेता सतपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर, इकबाल कुरैशी, राजेश शर्मा, नरेंद्र शिशोदिया, मनोज कर्णवाल, ब्लॉक प्रमुख दिनेश यादव, कृष्णवीर गब्बर आदि थे।

रजनी लता खटीक ने भी जिलाधिकारी अजय यादव को नामांकन पत्र सौपा। दोपहर तीन बजे नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सात जनवरी को कलक्ट्रेट स्थित न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष में मतदान होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें